EPFO: पीएफ खाताधारकों को सरकार जल्द अच्छी खबर दे सकती है। ईपीएफओ जल्द सब्सक्राइबर्स के खाते में ब्याज का पैसा ट्रांसफर करेगा। इससे करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा होने वाला है। केंद्र सरकार पहले ही पीएफ कर्मचारियों के लिए 8.1 फीसदी ब्याज (PF Interest) की घोषणा कर चुकी है। ये 40 साल में सबसे कम ब्याज है। यहां आपको बता रहे हैं कि कितने पीएफ बैलेंस पर कितना ब्याज खाते में आएगा।
