ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को एटीएम विड्रॉल सुविधा के लिए जनवरी तक इंतजार करना पड़ेगा। ईपीएफओ जनवरी 2026 तक एटीएम से ईपीएफ में जमा पैसे का एक हिस्सा निकालने की सुविधा शुरू कर सकता है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को 24 जनवरी को यह बताया। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सीबीटी) की अगली मीटिंग में इस मसले पर चर्चा होगी। ईपीएफओ से जुड़े बड़े फैसले सीबीटी लेता है। बताया जाता है कि अगली बैठक में सीबीटी एटीएम विड्रॉल के प्रस्ताव को एप्रूव कर देगा।
