Get App

ESG Fund में निवेश करना चाहते हैं? पहले पर्यावरण से जुड़े उसके दावों की जांच कर लें

ESG Fund Investments: ESG फंडों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ईएसजी फंड ऐसी कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करते हैं, जिन्हें पर्यावरण से जुड़े हितों की परवाह होती है। लेकिन, किसी प्रोडक्ट या सेवा से जुड़ा पर्यावरण को फायदा पहुंचाने वाला दावा कितना सही है, इसकी जांच जरूरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2024 पर 3:11 PM
ESG Fund में निवेश करना चाहते हैं? पहले पर्यावरण से जुड़े उसके दावों की जांच कर लें
ESG स्कीम को सिर्फ उन कंपनियों के शेयरों में निवेश करना जरूरी है जो बीआरएसआर डिसक्लोजर स्टैंडर्ड्स का पूरी तरह पालन करती हैं।

पर्यावरण को लेकर जागरूकता निवेशकों में भी बढ़ी है। इनवेस्टर्स ऐसी कंपनियों के शेयरों में निवेश करना चाहते हैं, जो पर्यावरण की चिंता करती हैं। म्यूचुअल फंडों की इनवायरमेंटल सोशल गवर्नेंस (ESG) स्कीम ऐसी ही कंपनियों के शेयरों में निवेश करती है। इनवेस्टर्स कुछ पैसा ईएसजी स्कीम में लगा रहे हैं। लेकिन, कोई कंपनी पर्यावरण की कितनी परवाह करती है, यह पता लगाना आसान नहीं है। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें ईएसजी से संबंधित जानकारियां निवेशक को कनफ्यूज कर सकती हैं। कई कंपनियां ग्रीनवॉशिंग (Greenwashing) का इस्तेमाल करती हैं। ग्रीनवॉशिंग का मतलब किसी कंपनी के अपने प्रोडक्ट्स या सर्विसेज से जुड़े पर्यावरण के फायदों के झूठे दावों से है। CFA Institute ने इस बारे में सितंबर 2023 में एक रिपोर्ट पेश की थी।

दुनियाभर के रेगुलेटरों के सामने बड़ा चैलेंज

दुनियाभर में रेगुलेटर्स इस मसले का सामना कर रहे हैं। अमेरिकी स्टॉक मार्केट रेगुलेटर SEC ने ऐसा प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें लागू होने पर इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स और इनवेस्टमेंट कंपनियों को ईएसजी इनवेस्टमेंट प्रैक्टिसेज के बारे में ज्यादा जानकारी देनी होगी। रेगुलेटर की कोशिश ईएसजी से संबंधित इंफॉर्मेशन की क्वालिटी में इम्प्रूवमेंट लाना है। इंडिया में रेगुलेटर्स इस मसले से दो तरह से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। सबसे ज्यादा मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली 1000 कंपनियों के लिए बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्टिंग (BRSR) अनिवार्य हो गई है।

ESG इनवेस्टिंग के नए नियम 2023 में आए थे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें