ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करने से मिलेगा बीमा कवर और पेंशन, जानिए कैसे और कहां करना होगा रजिस्ट्रेशन

E-Shram Portal: अगर आप अंसगठित सेक्टर से जुड़े कामगर हैं, तो ई-श्रम पोर्टल पर जरूर रजिस्टर करें। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करने से एक्सीडेंटल बीमा कवर मिलता है। 60 साल के बाद पेंशन मिलती है

अपडेटेड Jul 19, 2025 पर 7:10 AM
Story continues below Advertisement
E-Shram Portal: अगर आप अंसगठित सेक्टर से जुड़े कामगर हैं, तो ई-श्रम पोर्टल पर जरूर रजिस्टर करें।

E-Shram Portal: अगर आप अंसगठित सेक्टर से जुड़े कामगर हैं, तो ई-श्रम पोर्टल पर जरूर रजिस्टर करें। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर करने से एक्सीडेंटल बीमा कवर मिलता है। 60 साल के बाद पेंशन मिलती है। ई-श्रम पोर्टल इसका मकसद देशभर के असंगठित क्षेत्र के कामगारों जैसे कंस्ट्रक्शन कामों में जुड़े मजदूर, प्रवासी श्रमिक, प्लेटफॉर्म वर्कर और गिग वर्कर का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

क्या है ई-श्रम पोर्टल?

भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने अगस्त 2021 में ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने से सरकार को कामगारों की जानकारी मिलेगी, जो आधार कार्ड से जुड़ी होगी। इससे यह तय किया जा सकेगा कि असंगठित क्षेत्र के लोगों तक सरकारी लाभ सीधा और सही तरीके से पहुंचे। यह पोर्टल सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा देने में मदद करेगा।


कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन?

जो भी व्यक्ति असंगठित क्षेत्र में काम करता है, वह इस पोर्टल पर मुफ्त में रजिस्ट्रेशन करा सकता है। रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें एक यूनिक ई-श्रम कार्ड मिलेगा।

ई-श्रम कार्ड के फायदे

2 लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल बीमा कवर (पूर्ण विकलांगता या मृत्यु पर)

1 लाख रुपये बीमा आंशिक विकलांगता के मामले में।

60 साल के बाद पेंशन योजना का फायदा।

सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, PM-SVANidhi, मनरेगा, आदि का लाभ मिलेगा।

महामारी या प्राकृतिक आपदा के समय सीधी सरकारी सहायता मिलेगी।

कैसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन?

https://www.eshram.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर Register on e-SHRAM पर क्लिक करें।

आधार लिंक मोबाइल नंबर डालें और OTP के लिए Send OTP पर क्लिक करें।

CAPTCHA भरें और EPFO/ESIC सदस्यता का चयन करें।

OTP डालकर अगला फॉर्म भरें।

पर्सनल जानकारी, बैंक डिटेल्स और शिक्षा संबंधी जानकारी भरें।

मांगे गए डॉक्युमेंट अपलोड करें और सबमिट पर क्लिक करें।

फॉर्म का प्रिंट लें और UAN कार्ड डाउनलोड करें।

क्यों जरूरी है ई-श्रम कार्ड?

ई-श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए एक यूनिक पहचान पत्र की तरह है। यह केंद्र और राज्य सरकारों को उनकी मदद करने में बेहद सहायक होता है। किसी भी आपदा या आपात स्थिति में रजिस्टर श्रमिकों को तुरंत मदद दी जाएगी।

नोएडा को नहीं देना होगा टैक्स! सरकार ने दी बड़ी राहत, जानिये रेजिडेंट्स-कारोबारियों पर क्या पड़ेगा असर

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Jul 19, 2025 7:10 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।