Get App

ETF vs Mutual Fund: आपको किसमें करना चाहिए निवेश? समझिए दोनों के फायदे और नुकसान

ETF vs Mutual Fund: ETF और म्यूचुअल फंड में क्या अंतर है और निवेश के लिए कौन सा बेहतर है? लागत, SIP सुविधा, जोखिम और टैक्स नियमों के आधार पर समझिए दोनों के फायदे और नुकसान, ताकि आप अपने लक्ष्य के हिसाब से सही फैसला ले सकें।

Suneel Kumarअपडेटेड Mar 03, 2026 पर 8:02 PM
ETF vs Mutual Fund: आपको किसमें करना चाहिए निवेश? समझिए दोनों के फायदे और नुकसान
ETF आम तौर पर किसी इंडेक्स को ट्रैक करते हैं, जैसे निफ्टी 50।

ETF vs Mutual Fund: म्यूचुअल फंड की दुनिया में दो बड़े विकल्प हैं, ETF यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंड और पारंपरिक म्यूचुअल फंड। दोनों में निवेशकों का पैसा इकट्ठा करके बाजार में लगाया जाता है। दोनों सेबी के नियमों के तहत चलते हैं और दोनों का मकसद संपत्ति बनाना है।

लेकिन जब आप इनमें निवेश शुरू करते हैं, तो अनुभव अलग होता है। यही अंतर आगे चलकर बड़ा फर्क पैदा करता है।

ETF और म्यूचुअल फंड में बुनियादी अंतर

ETF शेयर की तरह स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होते हैं। इन्हें डिमैट और ट्रेडिंग अकाउंट के जरिए बाजार समय में खरीदा या बेचा जा सकता है। इनकी कीमत दिन भर बदलती रहती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें