यूरोप घूमने का था प्लान लेकिन वीजा हो गया कैंसिल? ये इंश्योरेंस बचाएगा होटल, फ्लाइट का नुकसान

Europe Trip Insurance: अब कई ट्रैवल इंश्योरेंस ऐसे भी हैं जो वीजा कैंसिल होने पर फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग के खर्च को भी कवर करते हैं। यहां जानें यूरोप के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस लेने से पहले किन बातों को ध्यान रखना है। जानिये डिटेल्स

अपडेटेड Jun 30, 2025 पर 12:48 PM
Europe Trip Insurance: यूरोप घूमना ज्यादातर भारतीयों के लिए सपने जैसा है।

Europe Trip Insurance plan: अगर आप यूरोप घूमने का सपना देख रहे हैं, तो सिर्फ फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग ही काफी नहीं है। यूरोप घूमने के लिए अच्छा ट्रैवल इंश्योरेंस भी चाहिये। ताकि, अगर आपका वीजा कैंसिल हो जाता है, यूरोप में तबीयत खराब हो गई, फ्लाइट कैंसिल हो गई, या बैग ही खो जाए, तो आपका यूरोप ट्रिप का बजट न बिगड़े। अब कई ट्रैवल इंश्योरेंस ऐसे भी हैं जो वीजा कैंसिल होने पर फ्लाइट टिकट और होटल बुकिंग के खर्च को भी कवर करते हैं।

यूरोप घूमने के लिए कितना चाहिये ट्रैवल इंश्योरेंस?

पॉलिसी बाजार के ट्रैवल इंश्योरेंस हेल मीत कपाड़िया के मुताबिक यूरोप का वीजा लेने के लिए कम से कम 27 लाख रुपये या 30,000 यूरो का इंश्योरेंस जरूरी है। ताकि, किसी भी तरह की परेशानी से यूरोप में बचा जा सके।


क्यों जरूरी है ज़्यादा कवर वाला ट्रैवल इंश्योरेंस?

1. यूरोप में इलाज बहुत महंगा है

कपाड़िया ने उदाहरण के लिए बताया कि अगर आपके पैर में चोट लग गई या बुखार आ गया और अस्पताल जाना पड़ा, तो एक दिन का खर्च ही हजारों यूरो हो सकता है। बेसिक पॉलिसी उतनी रकम नहीं दे पाएगी, लेकिन थोड़ी सी ज़्यादा प्रीमियम वाली पॉलिसी सब खर्च उठा लेगी।

2. हड़ताल आम बात है

यूरोप में एयरपोर्ट या ट्रेनों की हड़ताल आम होती है। ऐसे में आपकी ट्रिप का प्लान गड़बड़ा सकता है। बढ़िया इंश्योरेंस होटल, दूसरी फ्लाइट और एक्स्ट्रा खर्चों का पैसा लौटा देता है।

3. बैग खो गया या देर से मिला

मान लीजिए आप फ्लोरेंस पहुंचे और आपका बैग फ्रैंकफर्ट में रह गया। अब नए कपड़े, जरूरी चीजें खरीदनी पड़ेंगी। अच्छी पॉलिसी इन खर्चों को भी कवर करती है।

4. वीजा रिजेक्ट हो गया तो?

कई बार वीजा नहीं मिलता और टिकट और होटल का पैसा बर्बाद हो जाता है। कुछ इंश्योरेंस प्लान ऐसे भी हैं जो वीजा रिजेक्ट होने पर पैसा वापस कर देते हैं। लेकिन ऐसे में ये ट्रैवल इंश्योरेंस पहले से खरीदना पड़ता है।

5. पॉकेटमारी या मोबाइल चोर

पेरिस या पराग जैसे शहरों में जेब काटने वाले बहुत होते हैं। अगर आपका फोन, कैमरा या लैपटॉप चोरी हो जाए तो बड़ा नुकसान हो सकता है। लेकिन हाई कवर वाला प्लान आपकी मदद कर सकता है। कपाड़िया ने बताया कि अनिकेत और प्रिया हनीमून पर इटली गए थे। वापस आते वक्त मौसम खराब होने से उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। लेकिन उन्होंने पहले से अच्छा इंश्योरेंस लिया था, जिससे नई टिकट और होटल का पैसा उनको वापस मिल गया।

कितने का फर्क पड़ेगा?

बेसिक प्लान 800–1,000 रुपये में मिल जाता है। लेकिन अगर आप 1,300–1,500 रुपये खर्च करें, तो आपको कई गुना ज्यादा फायदा मिलेगा। सोचिए, एक छोटी-सी रकम आपको लाखों का खर्च उठाने से बचा सकती है।

क्या ध्यान रखें?

कम से कम $2.5 लाख का कवर लें।

मेडिकल और ट्रिप कैंसिलेशन दोनों शामिल हों।

मोबाइल-लैपटॉप चोरी का कवर भी हो।

ऑनलाइन साइट्स पर तुलना करके बेस्ट प्लान लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।