Get App

15 अगस्त से शुरू हो रहा FASTag सालाना पास, 3,000 रुपये में में मिलेंगे 200 फ्री ट्रिप्स

FASTag Annual Pass: अगर आप रोजाना हाईवे से सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने 15 अगस्त 2025 से FASTag Annual Pass शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इसके तहत सिर्फ 3,000 रुपये में एक साल तक या 200 ट्रिप्स तक टोल फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2025 पर 9:00 AM
15 अगस्त से शुरू हो रहा FASTag सालाना पास, 3,000 रुपये में में मिलेंगे 200 फ्री ट्रिप्स
FASTag Annual Pass: अगर आप रोजाना हाईवे से सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है।

FASTag Annual Pass: अगर आप रोजाना हाईवे से सफर करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने 15 अगस्त 2025 से FASTag Annual Pass शुरू करने का ऐलान कर दिया है। इसके तहत सिर्फ 3,000 रुपये में एक साल तक या 200 ट्रिप्स तक टोल फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। ये सर्विस पूरे नेशनल हाईवे (NH) और नेशनल एक्सप्रेसवे (NE) नेटवर्क पर पर मिलेगी।।

क्यों लाया गया ये पास?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) का कहना है कि इस स्कीम से फ्रीक्वेंट ट्रैवलर्स को हर बार टोल चुकाने से राहत मिलेगी। अब एक बार में सालभर के लिए पेमेंट कर के समय और पैसा दोनों बचाया जा सकता है।

कौन ले सकता है ये पास?

सिर्फ प्राइवेट कार, जीप या वैन वाले वाहन मालिक

कमर्शियल वाहनों को यह सुविधा नहीं मिलेगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें