FD Rates: क्या आप भी एफडी में निवेश करने का प्लान कर रहे हैं? अगर आप भी तीन साल के लिए एफडी में निवेश का ऑप्शन तलाश रहे हैं तो यहां आपको बता रहे हैं कि 3 साल की एफडी पर कितना ब्याज और रिटर्न मिलेगा। एफडी सीनियर सिटीजन को इमरजेंसी फंड बनाने में मदद करती है। एफडी लिक्विडिटी देती है और नियमित ब्याज से इनकम भी देती है। एफडी पर ब्याज टैक्सेबल होता है। अभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक सीनियर सिटीजन को तीन साल की एफडी पर 7.75 प्रतिशत तक ब्याज दे रहे हैं। यहां टॉप 10 बैंकों के तीन साल की एफडी पर मिल रहे इंटरेस्ट और 1,00,000 रुपये निवेश पर मिल रहे इंटरेस्ट के बारे में बता रहे हैं।
