FD Rates: अभी भी ज्यादातर लोग Fixed Deposit में निवेश करना सबसे ज्यादा सेफ मानते हैं। ज्यादातर निवेशक कम समय वाली FD देखते हैं जिसमें ज्यादा ब्याज मिल जाए। यहां आपको तीन साल के निवेश वाले ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं जिसमें ज्यादा फायदा मिल सके। BankBazaar डॉट कॉम के डेटा के मुताबिक तीन साल की FD पर औसत ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है। यहां उन बैंकों की लिस्ट दी गई है जो 3 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।
