Fixed Deposit Interest Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी मौद्रिक नीति बैठक में लगातार 10वीं बार रेपो रेट 6.5% पर बनाए रखा। इसके साथ ही अपनी मौद्रिक नीति का रुख विथड्रॉल ऑफ एकॉमोडेशन से न्यूट्रल कर दिया। इसका मतलब है कि भविष्य में महंगाई दर कम होने पर ब्याज दरों में कटौती संभव है। अब एक्सपर्ट का मानना है कि एफडी पर ज्यादा ब्याज चाहिए, तो अभी से करा देना चाहिए क्योंकि भविष्य में ब्याज दर कम हो सकती है। देश के बड़ें बैंक तीन साल की एफडी पर कितना ब्याज ऑफर कर रहे हैं, इसके बारे में बता रहे हैं।
डीसीबी बैंक तीन साल की एफडी पर 7.55 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है। प्राइवेट बैंकों में ये बैंक सबसे अच्छा ब्याज दे रही है। तीन साल में 1 लाख रुपये की एफडी 1.23 लाख रुपये हो जाएगी।
आरबीएल बैंक तीन साल की एफडी पर 7.50 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। यहां 1 लाख रुपये की जमा पर 1.23 लाख रुपये हो जाएगी।
एसबीएम बैंक इंडिया एफडी पर 7.30 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है। यदि आप 1 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर ये 1.22 लाख रुपये हो जाएगा।
बंधन बैंक तीन साल की एफडी पर 7.25 प्रतिशत का ब्याज दे रहा है। यहां मैच्योरिटी पर 1 लाख रुपये 1.22 लाख रुपये हो जाएंगे।
इंडसइंड बैंक में 1 लाख रुपये की एफडी खोलने पर 7.25 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। इसमें मैच्योरिटी पर 1.22 लाख रुपये मिलेंगे। Yes Bank भी यही ब्याज ऑफर कर रहा है। यहां भी 1 लाख बढ़कर 1.22 लाख रुपये हो जाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा तीन साल की एफडी पर 7.15 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। ये पब्लिक सेक्टर बैंकों में सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। तीन साल में 1 लाख रुपये का पैसा बढ़कर 1.21 लाख रुपये हो जाएगा।
एक्सिस बैंक तीन साल की एफडी पर 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर देता है, जिसका मतलब है कि 1 लाख रुपये मैच्योरिटी पर 1.21 लाख रुपये हो जाएंगे।
7 प्रतिशत की ब्याज दर पर फेडरल बैंक में तीन साल की एफडी पर 1 लाख रुपये की मैच्योरिटी पर 1.21 लाख रुपये हो जाएगा।
एचडीएफसी बैंक की 7 प्रतिशत की ब्याज दर 3 साल की एफडी पर दे रहा है। यहां मैच्योरिटी पर पैसा 1.21 लाख रुपये हो जाएगा। आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और करूर वैश्य बैंक भी 7 फीसदी का ब्याज तीन साल की एफडी पर ऑफर कर रहा है।