Get App

Federal Bank ने तय समय से पहले FD से पैसे निकालने पर पेनाल्टी बढ़ाई

बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में 27 सितंबर, 2022 को बदलाव किया था। अभी आम ग्राहकों के लिए बैंक 7 दिन से लेकर 2222 से ज्यादा दिन के एफडी पर 3 से 6 फीसदी का इंटरेस्ट दे रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2022 पर 6:14 PM
Federal Bank ने तय समय से पहले FD से पैसे निकालने पर पेनाल्टी बढ़ाई
Federal Bank 700 दिन के एफडी पर सबसे ज्यादा 7 फीसदी का इंटरेस्ट दे रहा है।

Federal Bank ने Fixed Deposit (FD) से तय समय से पहले पैसे निकालने पर पेनाल्टी बढ़ा दी है। बैंक ने इस बारे में अपनी वेबसाइट पर बताया है। नए नियम 21 अक्टूबर, 2021 से लागू हो गए हैं। फेडरल बैंक प्राइवेट सेक्टर का बैंक है।

बैंक ने कहा है कि हाल में कराए गए फिक्स्ड डिपॉजिट और रिन्यू कराए गए एफ पर नई दर से पेनाल्टी लगेगी। हालांकि, 2 करोड़ रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट से समय से पहले पैसे निकालने पर पेनाल्टी नहीं लगेगी। शर्त यह है कि इसका ड्यूरेशन 15 दिन होना चाहिए। डिपॉजिट पीरियड 15 दिन से ज्यादा होने पर बैंक प्री-मैच्योर विड्रॉस पर एक फीसदी पेनाल्टी फीस लगाएगा।

छोटे अमाउंट के 90 दिन तक के फिक्स्ड डिपॉजिट से तय समय से पहले पैसे निकालने पर बैंक की तरफ से कोई पेनाल्टी नहीं लगाई जाएगी। लेकिन, डिपॉजिट पीरियड 90 दिन से ज्यादा होने पर बैंक 1 फीसदी पेनाल्टी फीस लगाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें