FD Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंक फेडरल बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में एक बार फिर रिवीजन किया है। बैंक ने इससे पहले 17 जनवरी को ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। अभी हाल में RBI के रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करने के बाद ज्यादातर बैंकों ने एफडी की दरों में रिवीजन करना शुरू कर दिया है। बैंक 17 फरवरी से 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को रिवाइज कर दिया है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार नई दरें 17 फरवरी 2023 से लागू हो गई है।
फेडरल बैंक की एफडी पर दरें
फेडरल बैंक की एफडी की दरें दरें रेपो दर से जुड़ी हैं। अब रेपो रेट के 6.50 फीसदी होने के बाद बैंक ने भी दरें रिवाइज की है। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ऑफर कर रहा है। बैंक आम जनता को 3 फीसदी से लेकर 6.60 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को बैंक 3.50 फीसदी से लेकर 7.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक अधिकतम ब्याज 15 महीने की एफडी पर 7.75 फीसदी का ऑफर कर रहा है।
बैंक 7 से 29 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 3.00% का ब्याज ऑफर कर रहा है। फेडरल बैंक 30 से 45 दिनों में मैच्योर होने वाल एफडी पर 3.25% का ब्याज ऑफर कर रहा है। 46 दिनों से 60 दिनों की जमा पर फेडरल बैंक से 4.00% का ब्याज दे रहा है। 61 दिनों से 90 दिनों की जमा पर बैंक 4.25% का ब्याज दे रहा है।
फेडरेल बैंक ने एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है।