FD Rates: वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला जारी है। हाल में ही अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने प्रमुख ब्याज दरों को 50 बेसिस पॉइंट (bps) तक कम किया है। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) फूड महंगाई की लगातार चिंता के बीच रेपो रेट को बदलने की संभावना की उम्मीद काफी कम है। हालांकि, रेपो रेट के कम नहीं होने के बीच कई बैंक एफडी पर 8 फीसदी से ज्यादा का ब्याज ऑफर कर रहे हैं। कई बैंक ऐसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। आपको बता रहे हैं कि सितंबर में कौनसे बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरों को रिवाइज किया है।
