Festive Season FD Rates: फेस्टिवल में क्या आप भी Fixed Deposit करने का प्लान कर रहे हैं। आप इस दिवाली FD पर ज्यादा ब्याज कमा सकते हैं। क्या आप भी FD में निवेश के लिए ऐसे बैंक या स्मॉल फाइनेंस बैंक का ऑप्शन देख रहे हैं जहां ज्यादा ब्याज मिले। आज के समय में एफडी पर ब्याज दो साल पहले की तुलना में ज्यादा मिल रहा है। एफडी (Fixed Deposit) में निवेश करना ज्यादातर लोगों की पहली पसंद होती है क्योंकि यहां आपका पैसा सेफ रहता है। आपको अच्छा रिटर्न भी मिलता है। यहां उन बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो आम लोगों को एफडी पर 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
ये बैंक दे रहे हैं FD पर ज्यादा ब्याज
1) यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank): बैंक 1001 दिनों की एफडी पर आम जनता को 9.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 9.50 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
2) जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank): बैंक दो से तीन साल से अधिक की एफडी पर आम जनता को 8.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.80 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
3) सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank): बैंक 999 दिनों की एफडी पर आम जनता को 8.51 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.76 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
4) उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank): बैंक 560 दिनों की एफडी पर आम जनता को 8.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है।
5) उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank): बैंक 700 दिनों की एफडी पर आम जनता को 8.00 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है।