Ganesh Chaturthi 2026: एक बार फिर साल का वह समय पास आ रहा है, जब गणेश भगवान अपने भक्तों के बीच 10 दिनों के लिए पधारते हैं। भाद्रपद का महीना चल रहा है और कल से इस माह का शुक्ल पक्ष शुरू हो जाएगा। भक्तों के प्यारे गौरी सुत गणेश भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को धरती पर आते हैं। भक्तों ने उनके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंडालों से लेकर घरों में बप्पा को आसीन करने के लिए लोग मूर्तियां चुन रहे हैं। लेकिन गणेश भगवान की मूर्ति चुनने और उनकी पूजा के कुछ विशेष नियम हैं, जिनकी अनदेखी कष्ट का कारण बन सकती है। गृहस्थ भक्तों को खासतौर से गणेश भगवान की मूर्ति चुनते समय सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानें क्या हैं बप्पा की मूर्ति से जुड़े ये नियम और उनकी पूजा किस दिशा में करनी उत्तम मानी जाती है?
