Get App

SEBI चेयरमैन का बड़ा बयान, कहा-CAS का सिस्टम बना रहेगा, आगे लिक्विडिटी बढ़ेगी

सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि कई देशों के शेयर बाजारों में CAS लागू करने के दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। हर जगह शुरुआत में लिक्विडिटी को लेकर प्रॉब्लम आई है। आने वाले समय में लिक्विडिटी बढ़ेगी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Sep 10, 2026 पर 8:01 PM
SEBI चेयरमैन का बड़ा बयान, कहा-CAS का सिस्टम बना रहेगा, आगे लिक्विडिटी बढ़ेगी
सेबी ने 3 अगस्त को CAS की शुरुआत की थी। इसका मकसद सिक्योरिटीज के क्लोजिंग प्राइसेज तय करना है।

सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के बारे में 10 सितंबर को बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि CAS की व्यवस्था जारी रहेगी और सेबी सिर्फ इस पर विचार कर रहा है कि क्या एफएंडओ सेटलमेंट प्राइस के लिए क्या कोई दूसरा तरीका हो सकता है।

अगस्त की शुरुआत में लागू हुआ था CAS

Closing Auction Session यानी CAS का सिस्टम पिछले महीने की शुरुआत में लागू हुआ था। इसके बाद बाजार के प्रमुख सूचकांकों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट से इतर पत्रकारों से बातचीत में पांडेय ने कहा, "MSCI ने यह माना है कि CAS के तहत हाल में हुई रीबैलेंसिंग में कोई दिक्कत नहीं आई। CAS लागू रहेगा। एक्सपायरी के दिन डेरिवेटिव्स के लिए CAS के तहत क्लोजिंग प्राइस तय करने के तरीके पर फिर से विचार हो रहा है।"

CAS की शुरुआत में मुश्किल आती है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें