सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत के बड़े राज्यों की अर्थव्यवस्था में दिलचस्प बदलाव देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात देश की सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हैं। इनमें महाराष्ट्र अब भी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है, लेकिन पिछले चार सालों में इसकी विकास दर अन्य राज्यों के मुकाबले धीमी रही है।
