गाजियाबाद की प्रॉपर्टी मार्केट में आया बूम! घर खरीदने का बेस्ट टाइम! आधे दाम पर मिल रहे हैं सरकारी फ्लैट, तुरंत करें अप्लाई

Ghaziabad Property Market: अगर आप एनसीआर में प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं? तो गाजियाबाद आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां मार्केट रेट से आधे दाम पर सरकारी फ्लैट मिल रहे हैं। इस समय गाजियाबाद में सरकारी फ्लैट पर भारी छूट मिल रही है, जिससे यह निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है

अपडेटेड Aug 28, 2024 पर 12:58 PM
Story continues below Advertisement
Ghaziabad Property Market: अगर आप एनसीआर में प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं?

Ghaziabad Property Market: अगर आप एनसीआर में प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं? तो गाजियाबाद आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां मार्केट रेट से आधे दाम पर सरकारी फ्लैट मिल रहे हैं। इस समय गाजियाबाद में सरकारी फ्लैट पर भारी छूट मिल रही है, जिससे यह निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना के तहत ये फ्लैट मार्केट वैल्यू से आधे दाम पर मिल रहे हैं। लेकिन यहां प्रॉपर्टी के दामों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है, इसलिए निवेश के लिए यह सही समय हो सकता है।

आवास विकास परिषद लेकर आया योजना

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने दिल्ली के सोनिया विहार बॉर्डर के पास स्थित मंडोला विहार योजना शुरू की है, जिसमें एक, दो, तीन और 4 बेडरूम वाले फ्लैट्स का विकल्प है। 15 अगस्त से इस योजना में 42% की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 60 दिनों के भीतर एकमुश्त पेमेंट करने पर अतिरिक्त 5% की छूट भी मिलेगी। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। इच्छुक खरीदार वसुंधरा स्थित आवास विकास परिषद के प्रॉपर्टी ऑफिस पर जाकर या विभाग की वेबसाइट पर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


प्रॉपर्टी मार्केट में आया बूम

मंडोला विहार योजना 2,700 एकड़ में फैली है और इसमें कुल 9,068 फ्लैट शामिल हैं। अभी तक 4,839 फ्लैट बेचे जा चुके हैं, जबकि 4,229 फ्लैट अभी भी उपलब्ध हैं। इस योजना की खासियत यह है कि यह निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास स्थित है। एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद अक्षरधाम से मंडोला विहार की जर्नी का समय केवल 15 मिनट रह जाएगा। इस बेहतर कनेक्टिविटी के कारण, प्रॉपर्टी के दामों में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है।

गाजियाबाद में बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम

एक्सपर्ट के मुताबिक प्रॉपर्टी की दरें कम होने का कारण दिल्ली से मंडोला विहार पहुंचने में लगने वाला लंबा समय है, जो कि लोन बॉर्डर और शिव विहार के रास्ते से होकर गुजरता है। लेकिन एक्सप्रेसवे के शुरू होने से यहां की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और प्रॉपर्टी के दाम तेजी से बढ़ेंगे। अगर आप निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो गाजियाबाद में प्रॉपर्टी खरीदने का यह सही समय हो सकता है, क्योंकि आने वाले समय में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ने की उम्मीद है।

Bank Holidays September 2024: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! यहां जानें RBI ने क

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।