ब्रूअरीज और डिस्टिलरीज कंपनी ग्लोबस स्पिरिट्स के निवेशकों के लिए 31 दिसंबर का दिन काफी शानदार रहा। शेयर BSE पर 13.6 प्रतिशत तक उछलकर 1117 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर 8.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 1067.90 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि उसका बोर्ड 9 जनवरी 2026 को मीटिंग करने वाला है।
