Get App

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में नए पीक पर सोना-चांदी, ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की टैरिफ धमकी से सेफ एसेट की ओर दौड़े निवेशक

Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड ने छलांग लगाते हुए 4689.39 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड हाई देखा। स्पॉट सिल्वर 94.08 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर पहुंच गई। देश के अंदर MCX पर चांदी का वायदा भाव 3 लाख रुपये के पार चला गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 19, 2026 पर 10:42 AM
Gold-Silver Price: ग्लोबल मार्केट में नए पीक पर सोना-चांदी, ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की टैरिफ धमकी से सेफ एसेट की ओर दौड़े निवेशक
ट्रंप की धमकी से यह स्पष्ट है कि ग्रीनलैंड के लिए उनका खतरा वास्तविक है।

ग्लोबल मार्केट में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गईं। इसकी वजह है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर नई धमकी। ट्रंप ने उन यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है, जिन्होंने ग्रीनलैंड पर अमेरिकी नियंत्रण का विरोध किया है। ट्रंप ने कहा है कि 1 फरवरी 2026 से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड और फिनलैंड से अमेरिका आने वाले सामान पर 10% टैरिफ लगाया जाएगा। इसके बाद यूरोपीय संघ (EU) के सांसद अमेरिका के साथ EU की ट्रेड डील की मंजूरी को रोकने की तैयारी कर रहे हैं।

ट्रंप की धमकी के बाद तनाव बढ़ने से निवेशकों ने सेफ एसेट समझे जाने वाले सोने और चांदी में निवेश बढ़ाया है। रॉयटर्स के मुताबिक, स्पॉट गोल्ड ने छलांग लगाते हुए 4689.39 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड हाई देखा। हालांकि फिर भाव थोड़ा लुढ़का और 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4663.37 डॉलर प्रति औंस हो गया। फरवरी में डिलीवरी वाला यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 1.6 प्रतिशत बढ़कर 4,669.90 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी का भाव

इस बीच स्पॉट सिल्वर 3.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 92.93 प्रति औंस हो गई। इससे पहले इसने 94.08 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड क्रिएट किया। दूसरी कीमती धातुओं में स्पॉट प्लैटिनम 0.9 प्रतिशत बढ़कर 2,348.32 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि पैलेडियम 0.5 प्रतिशत बढ़कर 1,808.46 डॉलर प्रति औंस हो गया। एनालिस्ट्स का कहना है कि ट्रंप की धमकी से यह स्पष्ट है कि ग्रीनलैंड के लिए उनका खतरा वास्तविक है। दुनिया नाटो के अंत और यूरोप के अंदर राजनीतिक असंतुलन के एक कदम और करीब पहुंच सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें