Gold Price Today 30th June 2021: सर्राफा बाजार में आज भी सोने-चांदी के हाजिर भाव में गिरावट आई। आज यानी बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 235 रुपये गिरकर खुली। वहीं, चांदी 1,059 रुपये गिरकर 67,747 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 30 जून 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के भाव इस प्रकार रहे..
