Gold Price 17th August: सर्राफा बाजारों सोने की कीमतों में आज तेजी नजर आई। सोमवार के मुकाबले आज 24 कैरेट गोल्ड का हाजिर भाव 491 रुपये महंगा होकर 47484 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी में 1090 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 17 अगस्त 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे..
सोने के भाव तेजी के बाद भी अपने पीक लेवल यानी 56800 से करीब 8,700 रुपये सस्ता चल रहा है। अगर एक्सपर्ट की माने तो दिवाली तक सोना 50000 रुपये तक जा सकता है। आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 491 रुपये महंगा होगा 47,484 रुपये रहा।
