Gold Hallmarking: 9 कैरेट गोल्ड की भी होगी हॉलमार्किंग! सरकार जल्द कर सकती है ऐलान

Hallmarking of 9 Carat Gold: सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। यही कारण है कि कम कैरेट वाले गोल्ड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। देश में 9 कैरेट, 14 कैरेट और 18 कैरेट की ज्वेलरी की डिमांड में भी तेजी आने लगी है। इस कारण इस सोने की शुद्धता को लेकर भी सवाल खड़ें होने लगे

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
सरकार जल्द 9 कैरेट गोल्ड पर हॉलमार्क अनिवार्य कर सकती है।

Hallmarking of 9 Carat Gold: सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। यही कारण है कि कम कैरेट वाले गोल्ड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। देश में 9 कैरेट, 14 कैरेट और 18 कैरेट की ज्वेलरी की डिमांड में भी तेजी आने लगी है। इस कारण इस सोने की शुद्धता को लेकर भी सवाल खड़ें होने लगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार जल्द 9 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी पर हॉलमार्किंग को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है।

9 कैरेट गोल्ड की ज्वैलरी भी होगी हॉलमार्क

सरकार जल्द 9 कैरेट गोल्ड पर हॉलमार्क अनिवार्य कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने 9 कैरेट ज्वेलरी की हॉलमार्किंग के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत शुरू कर दी है। सोने की बढ़ती कीमतों के कारण 9 कैरेट ज्वेलरी की मांग में भी तेजी आई है, जिसके कारण गोल्ड की शुद्धता की टेस्टिंग को लेकर जरूरत बढ़ने लगी है। देश में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,000 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड की कीतम 66000 रुपये के आसापसा है। वहीं, 9 कैरेट गोल्ड की कीमत 25,000 से 30,000 रुपये के बीच है।


भारत में सोने की बढ़ती मांग

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता देश है। 2024 के फेस्टिव और शादी के सीजन के कारण सोने की मांग 750 टन तक पहुंचने की संभावना है। पिछले साल की तुलना में 2024 की पहली छमाही में सोने की मांग में 1.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

GJEPC ने किया स्वागत

जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने 9 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी की हॉलमार्किंग के फैसले का स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे ग्राहकों को सही सर्टिफिकेट वाला शुद्ध सोना मिल सकेगा। एक समय था जब 22 कैरेट सोने की सबसे ज्यादा मांग थी। अब कीमत बढ़ने से 18 कैरेट की डिमांड बढ़ने लगी है। ऐसे में कम कैरेट वाले गोल्ड की हॉलमार्किंग होने से ग्राहकों का भी भरोसा बढ़ेगा।

30 साल बाद 1 करोड़ की कीमत होगी सिर्फ 17 लाख! महंगाई खा जएगी आपका पैसा, ये है पूरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।