Gold Prices: ग्लोबल और अमेरिका में आर्थिक मंदी की आशंका के बीच सोने की चमक लगातार बढ़ रही है। साल 2025 में अब तक (YTD) सोने की कीमतों में करीब 25% की बढ़त दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार 17 अप्रैल को सोने का भाव 95,239 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। जबकि आज से 5 साल पहले 17 अप्रैल 2020 को सोने का भाव 44,906 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यानी पिछले 5 सालों में इसका भाव 110% से अधिक बढ़ा है।
