Get App

Gold Overdraft Loan: गोल्ड ओवरड्राफ्ट लोन है काफी फायदेमंद जो बनाएगा आपकी सेविंग्स को आसान, जानिए कैसे लें ये फेक्सिबल लोन

Gold Overdraft Loan: गोल्ड ओवरड्राफ्ट लोन में आप अपने सोने को गिरवी रखकर, जरूरत के अनुसार कई बार पैसा निकाल सकते हैं और ब्याज सिर्फ निकली गई राशि पर ही देना होता है। यह लोन क्रेडिट कार्ड की तरह लचीला है और पैसे की फुर्तीली व्यवस्था के लिए बेहतरीन विकल्प है।​

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2025 पर 3:02 PM
Gold Overdraft Loan: गोल्ड ओवरड्राफ्ट लोन है काफी फायदेमंद जो बनाएगा आपकी सेविंग्स को आसान, जानिए कैसे लें ये फेक्सिबल लोन

सोना भारतीय परिवारों के लिए सिर्फ गहनों या शोभा की वस्तु नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती का भी जरिया है। पिछले कुछ सालों में इसके दाम में बढ़ोतरी ने इसे निवेश के लिए और भी आकर्षक बना दिया है। ऐसे में जब अचानक पैसों की जरूरत हो, तो गोल्ड लोन एक अच्छा विकल्प बन गया है। खासतौर पर गोल्ड ओवरड्राफ्ट लोन इन दिनों काफी लोकप्रिय है क्योंकि ये फ्लेक्सिबल है और तुरंत पैसा पाने की सुविधा भी मिलती है।

गोल्ड ओवरड्राफ्ट लोन की खासियत यह है कि इसमें आपको बैंक या फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट के पास अपना सोना गिरवी रखना होता है। उसके बदले बैंक आपको एक ओवरड्राफ्ट अकाउंट देता है, जिसमें आपके सोने के मूल्य जितनी राशि जमा रहती है। अब इसमें से आप अपनी जरूरत के मुताबिक जितना चाहें उतना पैसा निकाल सकते हैं। जरूरी नहीं कि पूरा पैसा एक साथ निकालें, जितना अमाउंट निकालेंगे, सिर्फ उसी पर ब्याज लगेगा। समझिए इसे कुछ-कुछ क्रेडिट कार्ड की तरह, जिसमें आप बार-बार पैसे निकाल सकते हैं और जितना खर्च करेंगे उतना ब्याज देंगे।

पेपरवर्क भी इसमें बहुत कम रहता है और पैसा मिलने की प्रक्रिया आसान है। एक बार लोन अप्रूव होने के बाद आप उस ओवरड्राफ्ट अकाउंट से शॉपिंग, ट्रांसफर, किसी भी बिल की पेमेंट जैसी जरूरतों में पैसा निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको चेकबुक या अन्य जरूरी इंस्टूमेंट भी बैंक से मिल जाते हैं। अगर आपको कुछ पैसे तुरंत चाहिए और बाद में जरूरत बढ़ती है, तो ये ओवरड्राफ्ट काफी हेल्पफुल साबित होता है।

लेकिन गोल्ड ओवरड्राफ्ट लोन लेते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सोना एक मार्केट कमोडिटी है इसके दाम ऊपर-नीचे होते रहते हैं। यदि समय पर लोन की रकम और ब्याज नहीं चुकाया, तो बैंक आपका गिरवी रखा सोना बेच सकता है। यह भी याद रखें कि यदि शुरुआत में कम पैसे निकालते हैं और बाद में जरूरत बढ़ती है, तो आपको नया लोन या एकमुश्त राशि के लिए फिर आवेदन करना पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें