Gold Rate Today 5 September 2025: आज शुक्रवार 5 सितंबर को सोने के भाव में तेजी नजर आ रही है। कल की तुलना में आज सोना 700 रुपये तक महंगा हुआ है। सोना एक बार फिर सबसे उच्चतम स्तर 1,07,000 रुपये के स्तर को भी पार कर गया। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 98,800 रुपये के पार है। यहां जानें 5 सितंबर 2025 का सोने-चांदी का भाव।
चांदी का भाव 1,26,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। चांदी आज 1000 रुपये सस्ती हुई है।
क्यों सोने ने पकड़ी रफ्तार
सोने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने की मुख्य वजह अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है, क्योंकि ऐसे समय में निवेशक ज्यादा रिटर्न वाले विकल्पों से हटकर सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर रुख करते हैं। अमेरिका की कमजोर अर्थव्यवस्था और फेडरल रिजर्व के संकेतों ने दुनियाभर में सोने की खरीद को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में तनाव और वैश्विक व्यापार को लेकर बनी अनिश्चितता ने भी सोने की मांग को मजबूत किया है। रुपये की कमजोरी और विदेशी बाजारों में बढ़ती कीमतों का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है, जिस कारण सोना लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है और दिवाली से पहले इसके और महंगा होने की संभावना जताई जा रही है।
भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?
भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जैसे अंतरराष्ट्रीय दाम, आयात शुल्क, टैक्स और डॉलर-रुपया एक्सचेंज रेट। यही वजह है कि रोजाना सोने के रेट बदलते रहते हैं। भारतीय संस्कृति में सोना न सिर्फ गहने बल्कि निवेश और बचत का भी अहम साधन माना जाता है। शादी-ब्याह और त्योहारों में इसकी खास मांग रहती है।