Get App

Gold Price: दिवाली तक 82,200 हो जाएगा 10 ग्राम सोना! ये है गोल्ड खरीदने का बेस्ट टाइम या करें इंतजार?

Gold Prices: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतें 69,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। पिछले दिनों बजट में सरकार के कस्टम ड्यूटी घटाने और इंटरनेशनल कारणों से सोने के भाव अपने पीक से काफी नीचे आ गए। अब ज्यादातर ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि गोल्ड दिवाली तक कहां जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 5:09 PM
Gold Price: दिवाली तक 82,200 हो जाएगा 10 ग्राम सोना! ये है गोल्ड खरीदने का बेस्ट टाइम या करें इंतजार?
Gold Rate: अब ज्यादातर ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि गोल्ड दिवाली तक कहां जाएगा? सोने के भाव में और गिरावट आएगी या तेजी का दौर फिर आएगा?

Gold Prices: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतें 69,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रही है। पिछले दिनों बजट में सरकार के कस्टम ड्यूटी घटाने और इंटरनेशनल कारणों से सोने के भाव अपने पीक से काफी नीचे आ गए। 75,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा गोल्ड सीधे 69,000 रुपये के आसपास आ गया। गोल्ड में एक समय में 6,500 रुपये से अधिक की गिरावट आ गई थी। अब ज्यादातर ग्राहकों के मन में यही सवाल है कि गोल्ड दिवाली तक कहां जाएगा? सोने के भाव में और गिरावट आएगी या तेजी का दौर फिर आएगा? यहां जानें कि एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं।

दिवाली पर 82,000 रुपये होगा गोल्ड?

एक्सपर्ट के मुताबिक सोने का भाव 82,800 रुपये तक बढ़ सकता है क्योंकि ये गोल्ड का रेजिस्टेंस लेवल है। हालांकि इस लेवल को तोड़कर निकलना गोल्ड के लिए मुश्किल हो सकता है। यूएस फेड की सितंबर में संभावित दर में कटौती, लेबनान पर इजराइल के हमले, तेहरान में हमास के राजनीतिक प्रमुख की हत्या की रिपोर्ट और मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से सोने के भाव में तेजी रह सकती है।

क्यों बढ़ेंगे सोने के दाम?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें