Get App

Gold Price Fall: सस्ता होगा सोना! दो महीने में ₹85,000 तक गिर सकता है भाव

Gold Price Alert: अगले कुछ दिनों में गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट आ सकती है। Quant Mutual Fund ने अनुमान जताया है कि सोने के दाम दो महीने में ₹85,000 तक गिर सकते हैं। जानिए किस वजह से आ सकती है गिरावट और आगे क्या होगा।

Suneel Kumarअपडेटेड Jun 04, 2025 पर 7:59 PM
Gold Price Fall: सस्ता होगा सोना! दो महीने में ₹85,000 तक गिर सकता है भाव
2025 की शुरुआत से अब तक सोना 34% तक चढ़ चुका है।

Gold Price Fall: बीते कुछ महीनों में रिकॉर्ड तेजी दर्ज करने के बाद अब सोने की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। ब्रोकरेज हाउस क्वांट म्यूचुअल फंड (Quant Mutual Fund) ने अपने जून 2025 के फैक्टशीट में बताया है कि आने वाले दो महीनों में सोने का भाव 12% से 15% तक गिर सकता है।

फिलहाल दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,500 प्रति 10 ग्राम (बिना 3% जीएसटी) पर है। अगर अनुमानित गिरावट आती है, तो सोना ₹85,000 के नीचे जा सकता है।

किस वजह से सस्ता होगा सोना?

Quant Mutual Fund के मुताबिक, “सोने ने अपनी ऊंचाई को छू लिया है और डॉलर आधारित मूल्य में 12-15% की गिरावट संभव है। हालांकि, मीडियम और लॉन्ग टर्म के नजरिए से हमारा नजरिया सकारात्मक बना हुआ है। इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में कीमती धातुओं को मजबूत जगह मिलनी चाहिए।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें