Gold Rate: दशहरे के दिन सोने ने लगाई लंबी छलांग, 61,900 के पार गोल्ड

Gold Rate Today in India: दशहरे के दिन देशभर में सोने की की कीमतों में तेजी आई है।दिल्ली के ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 61,800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। दिल्ली एनसीआर में सोने का रेट 61,840 रुपये और चेन्नई में कीमतें 61,910 रुपये पर कारोबार कर रही है

अपडेटेड Oct 24, 2023 पर 10:57 AM
Gold Rate: आज सोने का भाव 61,900 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।

Gold Rate Today in India: दशहरे के दिन देशभर में सोने की की कीमतों में तेजी आई है।  दिल्ली एनसीआर में सोने का रेट 61,840 रुपये और चेन्नई में कीमतें 61,910 रुपये पर कारोबार कर रही है। देश के ज्यादातर शहरों में गोल्ड 61,700 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 56,700 रुपये के ऊपर है। 22 कैरेट गोल्ड में ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है। फेस्टिव सीजन शुरू होने से सोने के भाव में तेजी आने लगी है। चांदी का रेट 74,600 रुपये पर है।

24 अक्टूबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 56,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 61,840 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 56,600 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 56,750 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 61,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 24 अक्टूबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
मुंबई 56,700 61,690
गुरुग्राम 56,700 61,840
कोलकाता 56,550 61,690
लखनऊ 56,700 61,840
बंगलुरु 56,550 61,690
जयपुर 56,700 61,840
पटना 56,600 61,740
भुवनेश्वर 56,550 61,690
हैदराबाद 56,550 61,690

सोने के भाव ऐसे होते हैं तय

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Byju's के CFO छोड़ रहे कंपनी, लेकिन अभी यह बड़ा काम करना है पूरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।