Get App

Gold Price Today: सोने में आज आई बड़ी गिरावट, 75000 के पीक से 71000 रुपये पर आ गया गोल्ड

Gold Price Today: आज 2 मई 2024 को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है। देश के ज्यादातर शहरों में फ्लैट रहे। 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 1,000 रुपये तक की गिरावट आई। गोल्ड का रेट 75,000 रुपये के पीक से अब 71,000 रुपये पर आ गया है। अब और कितना नीचे आएगा सोना

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2024 पर 10:51 AM
Gold Price Today: सोने में आज आई बड़ी गिरावट, 75000 के पीक से 71000 रुपये पर आ गया गोल्ड
Gold Rate: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से लगातार नीचे गिर रहा है।

Gold Price Today: आज 2 मई 2024 को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है। गुरुवार को देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 1,000 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। सोने का भाव अपने 75,000 रुपये के स्तर से बहुत नीचे आ गया है। अब ज्यादार गोल्ड बायर्स के मन में यही सवाल है कि गोल्ड और कितना नीचे आएगा?

आखिर क्यों गिर रहा है सोने का भाव

हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से लगातार नीचे गिर रहा है। दिल्ली में एक किलोग्राम गोल्ड का रेट 72,740 रुपये हैं। चांदी का भाव 82,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। सिल्वर के भाव में कल की तुलना में आज 500 रुपये की कमी आई है। गोल्ड के साथ सिल्वर में भी करेक्शन आ रहा है।

दिल्ली में आज सोने का भाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें