Gold Price Today: आज गुरुवार को सोने की तेजी को ब्रेक लग गया। 10 ग्राम सोने के भाव में 200 रुपये तक की गिरावट आई है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 72,300 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट के मुताबिक अब गोल्ड एक रेंज में कारोबार कर रहा है और फिर 75,000 रुपये के पीक पर आ सकता है। चांदी का भाव 84,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।
