Gold Price Today: आज 3 मई 2024 को सोने के भाव में तेजी रही। शुक्रवार को देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 700 रुपये तक की बढ़त रही। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 72,000 रुपये के पार कारोबार कर रहा है। हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर्स के कारण गोल्ड अपने पीक से लगातार नीचे आया लेकिन अब इस गिरावट को ब्रेक लग गया है।
