Gold Rate Today In India: आज महीने के पहले दिन मंगलवार 1 अक्टूबर 2024 को सोना सस्ता हुआ है। 10 ग्राम गोल्ड के रेट में 170 रुपये तक की गिरावट आई है। देश में गुरुवार से नवरात्रि शुरू हैं। नवरात्रि से पहले गोल्ड का थोड़ा सस्ता होना आम लोगों को राहत दे सकता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, कोलकाता जैसी जगहों पर 22 कैरेट सोने का भाव 70,900 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,200 रुपये के ऊपर ही ट्रेड कर रहा है। सिल्वर का रेट 94,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चेक करें देश के 15 बड़े शहरों में गोल्ड का रेट।
