Gold Rate Today In India: आज नवरात्रि से एक दिन पहले सोना सस्ता हुआ है। आज श्राद्ध पक्ष की अमवस्या है और कल से देशभर में नवरात्रि का त्योहार शुरू है। बुधवार 2 अक्टूबर 2024 को सोने की कीमत 400 रुपये तक कम हुई है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, कोलकाता जैसी जगहों पर 22 कैरेट सोने का भाव 70,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट 77,000 रुपये आसपास है। सिल्वर का रेट 94,900 रुपये पर है। चेक करें देश के बड़े शहरों में गोल्ड का रेट।
