Gold Price Today: देश में सोने के भाव में गिरावट लगातार जारी है। गुरुवार 27 जून को सोने की कीमतों में फिर गिरावट आई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,990 रुपये पर आ गई। वहीं, मुंबई में कीमत 72,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की रिटेल कीमत 89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...