Gold Rate Today In India: सोने के भाव में लगातार गिरावट का दौर जारी है। आज फिर मंगलवार को सोना सस्ता हुआ है। 3 सितंबर 2024 को सोने के भाव में 250 रुपये तक की गिरावट आई है। वहीं, चांदी के भाव में 1,000 रुपये तक की गिरावट नजर आ रही है। दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट को सोने का भाव 72,900 रुपये के आसपास है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट 66,800 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
