Gold Rate Today In India: आज बुधवार 31 जुलाई को सोने के भाव में गिरावट रही। सोने का भाव देश के ज्यादातर राज्यों में बीते 10 दिनों में 6,500 रुपये से ज्यादा कम हो चुका है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 69,320 रुपये पर है। मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसका भाव 84,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है...
