Gold Rate Today: आज गुरुवार 5 जून 2025 को सोने के भाव में मामूली बढ़त देखने को मिली। 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 10 रुपये ही चढ़ा। देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव 99,300 रुपये 22 कैरेट सोने का रेट 90,900 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। यहां जानें आज गुरुवार 5 जून 2025 को देश के बडे़ शहरों में क्या रहा सोने-चांदी का भाव।
5 जून 2025 - आज सोने-चांदी के दाम में उछाल
गुरुवार को देशभर में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके पीछे वजह है अमेरिका में आर्थिक कमजोरी के संकेत, जैसे कि सर्विस सेक्टर में गिरावट और नौकरी के आंकड़ों में सुस्ती। इससे उम्मीद बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल दो बार ब्याज दरें घटा सकता है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 91,300 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जीएसटी जोड़ने के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,588 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
चांदी में भी तेजी, एमसीएक्स पर मिला मिला-जुला रुख
चांदी के दाम में भी जोरदार उछाल देखा गया। मुंबई में चांदी की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 1,04,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। हालांकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के कारोबार में सोना 0.33% गिरकर 98,255 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा, जबकि चांदी 0.18% बढ़कर 1,01,477 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। निवेशकों के लिए सोना-चांदी अभी भी सुरक्षित विकल्प माने जा रहे हैं।
देश के बड़े शहरों में सोने का भाव - 5 जून 2025
गुरुवार 5 जून को सोने के भाव में मामूली तेजी रही। दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव में अधिकतम 10 रुपये की बढ़त कल की तुलना में नजर आ रही है। दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने का दाम 91,060 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,330 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 90,910 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां नीचे देश के बड़े शहरों मुंबई, पटना, लखनऊ, जयपुर आदि का 22 और 24 कैरेट सोने का आज का भाव दिया गया है।
चांदी का आज का रेट - 5 जून 2025
गुरुवार 5 जून को चांदी का भाव 1,02,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। कल की तुलना में आज चांदी के भाव में 100 रुपये की तेजी आई है। कल एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,02,000 रुपये था।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है लेकिन 22 कैरेट सोना थोड़ा कम शुद्ध लेकिन मजबूत होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल गहने बनाने में होता है। भारत में सोने की कीमतें कई बातों पर निर्भर करती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम, सरकार के लगाए गए टैक्स और रुपये की कीमत में बदलाव। सोना सिर्फ एक निवेश नहीं है, बल्कि यह हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बहुत ज़्यादा बढ़ जाती है।