Gold Rate Today In India: देश में सोमवार 17 जून को सोने की कीमत में तेजी रही। आज पूरे देश में बकरीद मनाई जा रही है। बकरीद के दिन सोना चढ़ा हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 72,690 रुपये पर आ गई है। वहीं मुंबई में कीमत 72,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इस बीच, चांदी की रिटेल कीमत 90,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
