Gold Price Today: विदेशी बाजारों से मजबूती के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। तेजी के इस दौर के बीच सोने की कीमत पहली बार 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 160 रुपये बढ़कर 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। मंगलवार को यह रिकॉर्ड 71,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत 200 रुपये चढ़कर रिकॉर्ड 84,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
