Get App

Gold Price Today: आज सोने के भाव में फिर आई गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में फिर 10 ग्राम सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, ये गिरावट मामूली है लेकिन ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव 61,000 रुपये के नीचे ही बना हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2023 पर 1:18 PM
Gold Price Today: आज सोने के भाव में फिर आई गिरावट, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड
Gold Silver Price: आज सोने और चांदी के भाव में मामूली गिरावट आई है।

Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में फिर 10 ग्राम सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, ये गिरावट मामूली है लेकिन ज्वैलरी बाजार में सोने का भाव 61,000 रुपये के नीचे  ही बना हुआ है। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन गुरुवार को सोने का भाव 134 रुपये की गिरावट के साथ 60,512 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 63 रुपये की गिरावट के साथ 71,745 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

सोने के भाव में दूसरे दिन रही गिरावट

कल सोने का भाव 60,646 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 134 रुपये गिरकर 60,512 पर नजर आ रहा है। 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी नरमी रही। 22 कैरेट गोल्ड 123 रुपये गिरकर 55,429 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

IBJA पर सोने-चांदी का रेट 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें