Get App

Gold Price Today: दिल्ली में महंगा हुआ सोना लेकिन इंदौर में सस्ता हुआ गोल्ड, ये रहा सोने का भाव

Gold Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में तेज बढ़त देखने को मिली। मजबूत वैश्विक संकेतों और निवेशकों की खरीदारी बढ़ने की वजह से सोना 820 रुपये महंगा होकर 98,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2025 पर 10:07 PM
Gold Price Today: दिल्ली में महंगा हुआ सोना लेकिन इंदौर में सस्ता हुआ गोल्ड, ये रहा सोने का भाव
Gold Rate Today: सोने के रेट में दिल्ली में आज तेजी आई लेकिन इंदौर में सस्ता हुआ सोना।

Gold Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत में तेज बढ़त देखने को मिली। मजबूत वैश्विक संकेतों और निवेशकों की खरीदारी बढ़ने की वजह से सोना 820 रुपये महंगा होकर 98,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना 750 रुपये चढ़कर 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सभी टैक्स सहित पर बिका। चांदी के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

क्यों बढ़ी सोने की कीमत?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने बताया कि सोने में यह तेजी अमेरिका में शुल्क नीति को लेकर बनी अनिश्चितता की वजह से देखी गई। अमेरिकी संघीय अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वैश्विक शुल्क जारी रखने की इजाज़ दी है, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ी और उन्होंने सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोना खरीदा।

इसके अलावा, रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण भी सोने की मांग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को हाजिर सोना 12.09 डॉलर यानी 0.36% बढ़कर 3,334.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जबकि चांदी 0.5% गिरकर 36.34 डॉलर प्रति औंस रह गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें