Gold Price Today : देश में 11 जून 2024 को सोने के भाव लगभग फ्लैट रहे। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 71,810 रुपये रही। वहीं, मुंबई में कीमत 71,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं आया। चांदी की रिटेल कीमत 91,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इसमें 400 रुपये की बढ़त रही। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का रिटेल भाव कितना चल रहा है...
