Gold Price Today: हफ्ते भर में ₹1750 महंगा हुआ सोना, करवाचौथ पर इतना चल रहा है भाव

Gold Rate Today: इंदौर के स्थानीय सराफा बाजार में 19 अक्टूबर को सोना 650 रुपये महंगा होकर 79950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वायदा कारोबार में MCX पर शुक्रवार, 18 अक्टूबर को दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का भाव 77,620 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वैश्विक स्तर पर जिंस बाजार में सोना वायदा 0.76 प्रतिशत बढ़कर 2,728.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया

अपडेटेड Oct 20, 2024 पर 7:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

Gold Rate Today In India: फेस्टिव सीजन में घरेलू डिमांड में तेजी आने के चलते सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। इस वक्त देश में 24 कैरेट गोल्ड 79,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। एक सप्ताह के अंदर सोने की कीमत 1750 रुपये बढ़ी है। चांदी भी एक सप्ताह में 2500 रुपये महंगी हो गई है। देश के 15 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत किस हाई पर है, आइए जानते हैं...

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 79,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई और कोलकाता में सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 79,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भुवनेश्वर और हैदराबाद में भाव

इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोना 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 24 कैरेट सोने का रेट 79,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई और बेंगलुरु में सोने की कीमत

चेन्नई और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने का भाव 72,800 रुपये पर है। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 79,420 रुपये है।

अहमदाबाद और भोपाल में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,830 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 79,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

Business Idea: सड़क किनारे शुरू करें चलता-फिरता रेस्टोरेंट, फेस्टिव सीजन में रोजाना होगी मोटी कमाई

लखनऊ में भाव

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 72,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पटना में आज की कीमत

पटना में 24 कैरेट सोना 79,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 72,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चंडीगढ़ और जयपुर में कीमत

इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 79,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।