Gold Price Today: आज सोमवार को सोने के भाव में तेजी रही। 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड के दाम 500 रुपये तक की बढ़त नजर आ रही है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 73,760 रुपये पर कारोबार कर रहा है। चांदी अपने पीक लेवल पर कारोबार कर रही है। चांदी का रेट 92,900 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं देश के कुछ अन्य बड़े शहरों में सोने का रिटेल भाव क्या रहा।
