Credit Cards

Gold Rate Today: 24 फरवरी को सस्ता हुआ सोना, जानिये कितनी कम हुई आज कीमत

Gold Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोना सस्ता हुआ है। सोमवार 24 फरवरी को सोने के भाव में गिरावट आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। सोने का भाव 150 रुपये तक कम हुआ है

अपडेटेड Feb 24, 2025 पर 9:01 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: आज 24 फरवरी को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोना सस्ता हुआ है। सोमवार 24 फरवरी को सोने के भाव में गिरावट आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। सोने का भाव 150 रुपये तक कम हुआ है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।

कमजोर मांग और मुनाफावसूली

सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई है क्योंकि ज्वैलरी कारोबारी और स्टॉकिस्टों की मांग कमजोर रही। इसके अलावा लंबे समय से बढ़ती कीमतों के बाद कारोबारियों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे सोना सस्ता हो गया। वैश्विक बाजार में कमजोर रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त नीतियों के चलते निवेशकों की रुचि घटी, जिससे सोने के दाम नीचे आ गए।


दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम हुआ कम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता हुआ है। यहां दाम 87,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 87,760 रुपये और 22 कैरेट सोना 80,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 24 फरवरी 2025  का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 80,590 87,910
चेन्नई 80,440 87,760
मुंबई 80,440 87,760
कोलकाता 80,440 87,760

24 फरवरी को चांदी की कीमत

24 फरवरी को चांदी की कीमत 1,00,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे विदेशी बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में बदलाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमत भी बढ़ने लगती है।

PM Kisan 19th Installment: 24 फरवरी को खाते में आएगी ₹2000 की एक और किस्त, लिस्ट में नाम ऐसे करें चेक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।