Gold Price Today: आज बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का रेट 62,000 रुपये के और करीब आ गया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने का भाव 93 रुपये की बढ़त के साथ 61,739 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। चांदी का भाव 787 रुपये की बढ़त के साथ 77,251 रुपये पर कारोबार करता दिख रहा है।
