Gold Rate Today: ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव और संघर्ष के कारण सोने की कीमतों ने छलांग लगाई है। देश में शुक्रवार, 13 जून को सोने का वायदा और हाजिर, दोनों तरह का भाव बढ़कर एक बार फिर 1 लाख रुपये के मार्क को पार कर गया। वहीं एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 3,710 रुपये महंगा हो गया, जिसके बाद राजधानी दिल्ली में कीमत 101830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत एक सप्ताह में 3400 रुपये बढ़ी है। देश के 10 बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...
