Gold Price Today: सोने में तेजी थमी, 29 दिसंबर की सुबह दिखी गिरावट; इतनी रह गई कीमत

Gold Price Today: कई एनालिस्ट्स ने अगले साल भी गोल्ड में तेजी जारी रहने का अनुमान जताया है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक और ग्लोबल फैक्टर्स दोनों का असर होता है। एक सप्ताह में चांदी का भाव 37000 रुपये चढ़ा

अपडेटेड Dec 29, 2025 पर 7:42 AM
Story continues below Advertisement
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर पहुंच चुका है।

Gold Rate Today: सोने में तेजी पर ब्रेक लगा है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार की सुबह देश में सोने की कीमत में गिरावट है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 141360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। मुंबई में कीमत 141210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड 7040 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 6450 रुपये मजबूत हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर पहुंच चुका है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 141360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 129590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 129440 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 141210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 141210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 129440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 129590 141360
मुंबई 129440 141210
अहमदाबाद 129490 141260
चेन्नई 129440 141210
कोलकाता 129440 141210
हैदराबाद 129440 141210
जयपुर 129590 141360
भोपाल 129490 141260
लखनऊ 129590 141360
चंडीगढ़ 129590 141360

इस साल घरेलू बाजार में अब तक सोना 80.24 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कई एनालिस्ट्स ने अगले साल भी गोल्ड में तेजी जारी रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 तक सोने का मार्केट कैपिटलाइजेशन 31.598 लाख करोड़ डॉलर था।

चांदी का मार्केट कैप 4.220 लाख करोड़ डॉलर पर, NVIDIA को पछाड़कर बन सकती है दूसरा सबसे वैल्यूएबल एसेट

चांदी की कीमत

चांदी में भी 29 दिसंबर को गिरावट है। कीमत 250900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक सप्ताह में चांदी का भाव 37000 रुपये चढ़ा। इस साल घरेलू बाजार में अब तक चांदी की कीमतों में 163.5 प्रतिशत की तेजी आई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 75.63 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और ग्लोबल सप्लाई में लगातार कमी इसके पीछे अहम कारण हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।