Get App

Gold Price Today: बिहार चुनाव के नतीजों के दिन सोना हुआ और महंगा, ये है लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: जेपी मॉर्गन प्राइवेट बैंक का कहना है कि गोल्ड साल 2026 में 5000 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच सकता है। गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक गोल्ड के 4,900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Nov 14, 2025 पर 8:07 AM
Gold Price Today: बिहार चुनाव के नतीजों के दिन सोना हुआ और महंगा, ये है लेटेस्ट रेट
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 128780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Gold Rate Today: सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। मजबूत वैश्विक संकेतों, डॉलर की कमजोरी और अमेरिकी सरकार का शटडाउन खत्म होने ने सोने की डिमांड बढ़ाई। डोमेस्टिक मार्केट में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। 14 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 128780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। आज शुक्रवार को बिहार चुनाव के नतीजे जारी होने वाले हैं। देश के कुछ बड़े शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है, आइए जानते हैं...

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 128780 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 115190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

सब समाचार

+ और भी पढ़ें